सूर्यकुमार यादव का नाम सूर्यकुमार अशोक यादव है| जिन्हे क्रिकेट जगत में स्काई के नाम से जाना जाता| है सूर्यकुमार यादव का स्काई नाम भारत के वर्तमान कोच गौतम गंभीर ने रखा था| सूर्यकुमार यादव को वर्तमान 2024 में भारतीय टी 20 क्रिकेट का कप्तान बना दिया गया है सूर्या की अगुवाई में भारतीय टीम अपना टी 20 मैच श्रीलंका दौरे में खेलेगी| जबकि एकदिवसीय मैचों में कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे रोहित की वन डे टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है वो अभी सिर्फ टी 20 मैच के कप्तान रहेंगे |
नाम | सूर्यकुमार अशोक यादव |
उपनाम | स्काई |
जन्म | 14 सितंबर 1990 |
पिता का नाम | अशोक कुमार यादव |
माता का नाम | स्वप्ना यादव |
पत्नी का नाम | देवीशा शेट्टी |
शादी की तारीख | 7 जुलाई 2016 |
बल्लेबाज | दाहिने हाथ के |
गेंदबाज | दायें हाथ के मध्यम गेंदबाज |
मुख्य भूमिका | बल्लेबाजी |
टीशर्ट संख्या | 63 |
आईपीएल टीम | मुंबई इंडियनस |
आईसीसी टी 20 क्रिकेटर ऑफ़ द अवॉर्ड 2023
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी 20 क्रिकेटर ऑफ़ द अवॉर्ड 2023 का खिताबी हकदार बनकर सबको चौंका दिया वर्तमान 2024 में सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर 1 टी20 प्लेयर हैं इनको आईसीसी द्वारा यह अवार्ड वर्ष 2024 में दिया गया था |
सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारम्भि की शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय महाराष्ट्र से की थी 10 वर्ष की आयु से ही इन्होने क्रिकेट और बैटमिंटन खेलना शुरू कर दिया था | सूर्यकुमार की शादी 7 जुलाई 2016 को देवीशा शेट्टी से हुई देवीशा शेट्टी डांसिंग इंस्टिट्यूट में एक कोच थी वहीँ से इन दोनों की मुलाक़ात हुई और दोनों ने फिर शादी कर ली सूर्यकुमार यादव ने अपने कॅरियर की शुरुवात 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के साथ मैच खेल कर की थी इनकी टीशर्ट संख्या 63 थी और टी 20 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के साथ खेल कर शुरू की थी |सूर्यकुमार यादव को कई बार टी 20 मैचों के लिए मुख्य कप्तान की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिला जिसमें उनका जीत का आंकड़ा लगभग 75 % का रहा जो की बहुत अच्छा माना जाता है | लेकिन वर्ष 2024 में नए कोच गौतम गंभीर के बनते ही गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को टी कप्तान घोषित कर दिया सूर्य कुमार यादव की काबिलियत और उनके जीत का 75 % रेस्यो उनके बहुत ज्यादा काम आया इसकीलिये उन्हें भारतीय अंतरास्ट्रीय टीम का कप्तान चुना गया |
सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के सामने कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रलिया को 4/1 से हराया था और दक्षिण अफ्रिका के साथ सीरीज बराबर की थी इन्ही सरे रिकॉर्डों को देखते हुए सूर्य को भारतीय क्रिकेट टी 20 टीम का कप्तान बनाया गया है | जबकि कप्तानी की दौड़ में सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पांड्या भी शामिल थे लेकिन अंततः सूर्यकुमार यादव को की टीम की कमान सौंपी गई | सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार जो टीम श्रीलंका टी 20 मैचों की श्रृंखला खेलने जाएगी वो इस प्रकार से है|सूर्यकुमार यादव (कप्तान) शुभमन गिल(उपकप्तान)यशस्वी जैसवाल, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, ऋषभ पंत(विकेट कीपर)संजू सेमसन(विकेट कीपर) शिवम् दुबे, अक्षर पटेल, रवि विशनोई, वॉशिंगटन सुन्दर, मुहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद|
श्रीलंका के खिलाप होने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है कप्तान बनने के बाद सूर्य कुमार यादव का सोशल मीडिया पर पहला रिएक्शन सामने आया है जिसमें उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी की फोटो डालकर सबका शुक्रिया किया है| बता दें कि कप्तानी की इस दौड़ में सूर्या के साथ हार्दिक पांडिया भी शामिल थे सूर्य और हार्दिक दोनों टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे दोनों का भारतीय जीत में पूरा योगदान था बल्कि यूँ कहें की एक साथ योगदान था टी 20 फाइनल मैच में जहाँ हार्दिक अंतिम ओवर कर रहे थे वहीं हार्दिक ने अच्छा कैच पकड़ा था आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2024 में भारत के साथ साऊथ अफ्रीका का मैच था मैच के अंतिम ओवर में 6 गेंदों पर 16 रन जीत के लिए बनाने थे हार्दिक की पहली ही गेंद पर मिलर ने बाउंड्री लगानी चाही लेकिन सूर्य कुमार यादव उर्फ़ स्काई ने हवा में उछल कर शानदार कैच पकड़ कर मैच को लगभग भारत की झोली में डाल दिया था|
सूर्यकुमार यादव ने 2014 से 2017 तक कलकत्ता नाईट राइडर्स की टीम से खेला था लेकिन बाद में इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया और तब से सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के मिडिल आर्डर को ही संभालते आ रहे हैं मुंबई इंडियंस में आते ही सूर्यकुमार यादव ने बहुत तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए तभी से इन्हें गंभीर ने स्काई नाम भी दिया था | रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव का अच्छा इस्तेमाल किया और उन्हें उनके ही अंदाज में खेलने की सलाह दी जिस पर सूर्या मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खरे भी उतरे थे|
इसे भी पढ़ें – https://www.facebook.com/profile.php?id=61560594480642
सामान्य प्रश्न
Quse – वर्ष 2024 में किसे भारत की टी 20 टीम का कप्तान बनाया गया है?
वर्ष 2024 में भारतीय टी 20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बना गया है|
Quse -भारतीय वनडे टीम के कप्तान कौन हैं?
वर्तमान 2024 में भारतीय एक दिवसीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं|
Quse -सूर्यकुमार यादव की जर्सी का नंबर कितना है?
सूर्यकुमार यादव की जर्सी का नंबर 63 है|
Quse -सूर्यकुमार यादव का दूसरा नाम क्या है?
सूर्यकुमार यादव का दुसरा नाम स्काई है|
Quse -सूर्य कुमार यादव की पत्नी कौन है?
सूर्य कुमार की पत्नी देवीशा शेट्टी हैं|
Quse -सूर्यकुमार यादव का कितना उम्र हुआ है?
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14सितम्बर 1990 को हुआ था|
1 thought on “सूर्यकुमार यादव टी20 कप्तान बनते ही आया पहला रिएक्शन”