MS Dhoni/महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही भाई ये एक ऐसा नाम है जो हर क्रिकेटर के दिलों पर राज करता है| और यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा की माही का नाम दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक है| जब से महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में पदार्पण किया है सफलताओं ने माही के कदम चूमें हैं और उन्होंने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा | आज के आर्टिकल में बात करेंगे महेंद्र सिंह दे दनादन धोनी की, कि उन्होंने किस तरह से अपने करियर कि शुरुआत की इसके अलावा उनके खेल तथा निजी जीवन के मुद्दों पर भी चर्चा करंगे|यदि आप भी महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले हैं और आप उनके बारे में सभी जानकारी रखना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है कृपया लास्ट तक आर्टिकल को अवश्य पढ़ें|
व्यक्तिगत जानकारी | ||
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म | 7 जुलाई 1981 रांची,वर्तमान में झारखण्ड में रहते हैं, भारत में | |
पूरा नाम | महेंद्र सिंह धोनी | |
उपनाम | माही, कैप्टन कूल | |
माता का नाम | देवकी देवी | |
पिता का नाम | पान सिंह | |
पत्नी का नाम | साक्षी धोनी | |
बेटी का नाम | जीवा धोनी | |
क्रिकेट में भूमिका | विकेट कीपर -दाएं हाथ के बल्लेबाज | |
पुरूस्कार | विकेट कीपर -दाएं हाथ के बल्लेबाज,पद्मभूषण – 2018,मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरूस्कार -2008 | |
सेना के वर्ष | 2011 से वर्तमान तक | |
सेना में पद | लेफ्टिनेंट कर्नल |
रिकॉर्ड सारणी देश भारत 🇮🇳प्रतिनिधितव |
||
आईसीसी टी20 विश्व कप | ||
विजेता | वर्ष – 2007 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ | |
उपविजेता विजेता | वर्ष – 2014 बांग्लादेश के खिलाफ | |
आईसीसी विश्व कप | ||
विजेता | वर्ष – 2011 श्रीलंका के खिलाफ | |
एशिया कप | ||
विजेता | वर्ष – 2010 श्रीलंका | |
विजेता | वर्ष – 2016 बांग्लादेश | |
विजेता | वर्ष – 2018 यूएई | |
उपविजेता विजेता | वर्ष – 2008 पकिस्तान |
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घरेलु क्रिकेट करियर की शुरुवात विहार के लिए प्रथम श्रेणी में की थी और वहां पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेले थे घरेलु सीजन धोनी के लिए बहुत ही अच्छा रहा था जिसके लिए उन्होंने मन लगाकर मेहनत भी की थी उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 23 दिसम्बर 2004 में एक दिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम में पदार्पण किया था|
धोनी की प्रतिभा लोगों के सामने तब आई जब उन्हें केन्या दौरे पर भेज दिया गया वहाँ उन्होंने विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी में सभी सेलेक्टरों को प्रभावित कर अपनी छाप छोड़ी कोई सोच भी नहीं सकता था कि महेंद्र सिंह धोनी का पूरे विश्व में नाम प्रसिद्ध होगा क्यूंकि उन्होंने अपने पहले मैच में 0 रन बनाये थे शुरुवात में धोनी जब भारतीय टीम में आये तो उनके लम्बे बाल थे उनके ये बाल भी बहुत चर्चाओं में रहे थे युवाओं ने इनकी खूब नक़ल की थी|
जब महेंद्र सिंह धोनी टीम में चयनित किये गए थे उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगली थे धोनी के शुरुवात में लगातार खराब प्रदर्शन को गांगुली ने नजर अंदाज करते हुए उन्हें टीम में बनाये रखा और इसी विश्वास के चलते धोनी ने किसी को निराश होने नहीं दिया और विशाखापट्ट्नम में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बना डाले और इसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा फिर उन्होंने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली|इसके बाद धोनी को जरुरत थी अपने आप को क्रिकेट के एक और मंच में साबित करना और वह था टेस्ट क्रिकेट और इसमें भी इन्होने एक 148 रन की मैच बचाऊ धमाके दार पारी खेली जिससे धोनी ने अपने आपको सभी के सामने साबित कर लिया पूरी दुनिया में धोनी का नाम माही बन कर मानो उड़ पड़ा वह 7 नंबर की जर्सी पहने और लम्बे बालो वाला धोनी सबके दिलों में राज करने लगा|
धोनी कप्तान के रूप में
कुछ समय बाद राहुल द्रविड़ ने जब अपनी कप्तानी छोड़ी तो महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष – 2007 से वर्ष – 2017 तक एक दिवसयीय और टी 20 मैचों का कप्तान बनाया गया जंहा पर उनकी कप्तानी ने सबको प्रभावित कर लिया धोनी एक चतुर विकेटकीपर होने के साथ साथ चतुर ठन्डे दिमाग से कप्तानी करते थे उनको भारतीय टीम की कप्तानी मिलते ही भारत की जीत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा और उनको वर्ष – २००८ से वर्ष -२०१४ तक भारतीय टेस्ट क्रिकेट की कप्तान के रूप में कमान भी दी गई अब वह सरे फॉर्मेट इंडिआ टीम के कप्तान बन गए था जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी ले उस से पहले कप्तान अनिल कुंबले थे|महेंद्र सिंह धोनी उर्फ़ माही वर्ल्ड के अकेले ऐसे कप्तान बन गए थे जिनकी कप्तानी में भारत ने क्रिकेट विश्व कप,टी 20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को जीता था| माही इन तीनों ट्रॉफियों को जीतने वाले अकेले कप्तान बने|और वह एक भारत के एक मात्र ऐसे कप्तान भी बनें जिन्होंने 100 एक दिवसीय मैच जिताये हैं | 2011 क्रिकेट विश्वकप में धोनी ने छक्का मार कर भारत को मैच जिताया था और ऐसे कई बार फिनिशर के रूप में विपक्षी टीम के मुँह से मैच छीना है इसी लिए उनको दुनिया का नम्बर 1 फिनिशर माना जाता है |
बेस्ट विकेट कीपर और बल्लेबाज के रूप में धोनी
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे तेज विकेटकीपरों में से एक हैं जो की बैट्समेन को एक मौक़ा नहीं देते हैं विकेट के पीछे उनका दिमाग बिजली के करंट से भी तेज दौड़ता है कई बार तो उन्होंने बिना स्टंप को देखे ही बल्लेबाज को रन आउट और स्टंप आउट किया है उनकी इसी अदा से लोग उनको एक स्टाइलिश विकेट कीपर मानते हैं | धोनी ने विकेट के पीछे रहते हुए टी 20 की 367 पारियों में 300 बल्लेबाजों को आउट किया|महेंद्र सिंह धोनी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जिनका क्रिकेट करियर बहुत ही अच्छा रहा है उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 59.1 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाये वहीँ एक दिवसीय मैचों में 87.6 के स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाये | और टी 20 इंटरनेशनल में धोनी ने 126.1 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाये थे|
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट से रिटायरमेंट
महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जनवरी वर्ष 2017 को एक दिवसीय अंतरास्ट्रीय क्रिकेट और टी 20 अंतरास्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी हमेशा के लिए छोड़ दी और 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के दिन अंतरास्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी | इसके तुरंत बाद धोनी को टी 20 मैचों के लिए भारतीय टीम का मेंटोर बनाया गया था | महेंद्र सिंह धोनी को 7 नंबर क्रिकेट जर्सी मिली थी उस 7 नंबर से वह इतने प्रतिष्ठित हुए कि बीसीसीआई ने 7 नंबर जर्सी को भी रिटायर घोषित करवा दिया था|
सेना में धोनी की पदवी
महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्र सम्मान के लिए भारतीय सेना में एक विशेष पद दिया गया और वह पद सेना की पैरासूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की रेंक का था यह पद धोनी को क्रिकेट खेल में भारत का नाम गौरवान्वित करने के लिए दिया गया था|
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 में csk (चेन्नई सुपर किंग)की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुवात की थी और वर्तमान में भी चेन्नई सुपर किंग की तरफ से एक विकेट कीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 आईपीएल खिताब जीतकर अपने नाम किये हैं 2024 आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग के मैनेजमेंट ने ऋतुराज गायकवाड़ को csk (चेन्नई सुपर किंग)कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है मैनेजमेंट का कहना है कि आगे भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है | धोनी का आईपीएल करिएर बहुत शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 2008 से लेकर 2024 तक 170 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 हाफ सेंचुरी की मदद से 4431 रन अपने नाम किये हैं|
धोनी की शादी
महेंद्र सिंह धोनी बहुत कम समय में विश्व के चमकते सितारे बने धोनी की शादी साक्षी धोनी से 4 जुलाई 2010 को उत्तराखंड ,देहरादून के विश्रांति रिजॉर्ट में बड़ी धूम धाम से हुई थी| दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है| ये भी एक सयोग ही था धोनी के जीवन में साक्षी की एंट्री क्या हुई उनकी कामयाबी को जैसे पंख लग गए धोनी साक्षी को वैसे बचपन से ही जानते थे तब वे दोनों रांची के एक निजी स्कूल में एक साथ पढाई करते थे| बाद में साक्षी का परिवार उत्तराखंड देहरादून शिफ्ट हो गया| तब धोनी को खुद पता नहीं था की वे इतने बड़े क्रिकेटर बनेंगे 10 साल के बाद धोनी एक कामयाब क्रिकेटर बन कर साक्षी के परिवार से मिले और दोनों ने धूम धाम से उत्तराखंड में ही शादी रचाई| हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपने पैतृक गावं अल्मोड़ा जिले के ल्वाली गावं तहसील जैती में गए थे जिसका वीडियो उनके चाहने वालो ने सोशल मीडिया पर बहुत वाइरल किया था |
FAQ-सामान्य प्रश्न
महेंद्र सिंह धोनी का गांव कौन सा है?
महेंद्र सिंह धोनी का गांव रांची में है और उनका पैतृक गावं उत्तराखंड के अल्मोड़ा के तहसील जैती के ल्वाली गांव में है |
भारत के सबसे सफल कप्तान कौन है?
भारत के सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम पहले नंबर पर आता है वो भारत के ही नहीं दुनिया के एक मात्र ऐसे कप्तान है जिनकी कप्तानी में भारत ने क्रिकेट विश्व कप,टी 20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को जीता था |
महेंद्र सिंह धोनी की शादी कब हुई थी?
महेंद्र सिंह धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को उत्तराखंड देहरादून के विश्रांति रिजॉर्ट में हुई थी |
धोनी की पत्नी का क्या नाम है?
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है वे उत्तराखंड देहरादून की रहने वाली हैं|
धोनी बेटी का नाम क्या है?
महेंद्र सिंह धोनी के बेटी का नाम जीवा है |
इसे भी पढ़ें -https://www.facebook.com/profile.php?id=61560594480642
3 thoughts on “MS Dhoni/महेंद्र सिंह धोनी फैन्स के दिलों को जीतना जानता है”